नौतनवा। रामलीला में सोमवार की रात धनुष यज्ञ एवं लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन हुआ। जनक प्रतिज्ञा के अनुसार महल में धनुष यज्ञ होता है। तमाम राजा धनुष को हिला नहीं पाते। वहीं भगवान राम धनुष को पलक झपकते ही उठा देते हैं, प्रत्यंचा चढ़ाने के दौरान धनुष टूट जाता है। परशुराम गरजते हुए महल पहुंचते हैं, जहां लक्ष्मण और परशुराम के बीच विवाद हो जाता है। अंत में परशुराम धनुष टूटने का कारण जान नतमस्तक हो जाते हैं। यह लीला देख श्रद्धालु प्रभु की जय-जयकार लगाने लगे। इस दौरान लालमन, राजाराम जायसवाल, पंकज श्रीवास्तव, सुधाकर जायसवाल, राजेश कश्यप, ओमप्रकाश वर्मा, विनोद पटवा, कमलेश अग्रवाल, दीपक, संजय, शिखर जायसवाल मौजूद रहे।