महराजगंज। नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के गांवों में आयुष्मान कार्ड बनाने की का काम शुरू कर दिया गया है। निपनियां, रेहरा, सेखुआनी, सेवतरी, जिगिना, भगवानपुर, बड़हरा, हनुमान गढिया, जगरनाथपुर, सेखुआनी, महदेईया, देवघट्टी हरखपुरा, जिगिना, बैकुंठपुर गांवों के पंचायत भवनों पर आयुष्मान (हेल्थ कार्ड) बनवाने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान पंचायत सहायक नगीना देवी, गिरजेश पासवान, सीमा यादव आदि मौजूद रहे। संवाद