फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो जिला समन्वयक व आठ एआरपी को कारण बताओ नोटिस जारी

Sat, 20 May 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर डायट के उप शिक्षा निदेशक ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों मेें संचालित कार्यक्रमों व योजनाओं की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर दो जिला समन्वयकों व आठ एकेडमिक रिसोर्स पर्सन को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। सभी से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
समीक्षा बैठक की सूचना पहले ही विभागीय कर्मियों को दी गई थी। इसके बावजूद जिला समन्वयक प्रशिक्षण व जिला समन्वयक एमआईएस अनुपस्थित रहे। इसके अलावा बृजमनगंज के एआरपी पंकज गुप्ता, लक्ष्मीपुर के एआरपी नगेंद्र सिंह व दुर्गेश श्रीवास्तव, परतावल के एआरपी ओमप्रकाश कन्नौजिया भी नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसवा के एआरपी अशोक यादव व बेचू मद्धेशिया, पनियरा के एआरपी आशुतोष पटेल व सदर के एआरपी रामसमुझ जायसवाल को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। उप शिक्षा निदेशक अभिजीत सिंह ने बताया कि जिला समन्वयक व एआरपी सप्ताह भर में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएं। निर्धारित समय मेें स्पष्टीकरण न उपलब्ध कराने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें