फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आठ कार्मिक मिले अनुपस्थित

Sat, 20 May 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
डायट के उप शिक्षा निदेशक ने चार ब्लॉक संसाधन केंद्र का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के उप शिक्षा निदेशक अभिजीत सिंह ने जिले के चार ब्लॉक संसाधन केंद्रों का निरीक्षण किया। तीन बीआरसी के आठ कार्मिक अनुपस्थित मिले। बदहाल व्यवस्था पर खंड शिक्षा अधिकारी को चेतावनी दी।
ब्लॉक संसाधन केंद्र घुघली में खंड शिक्षा अधिकारी व सभी कार्मिक उपस्थित मिले। ब्लॉक संसाधन केंद्र सिसवा में खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद मिलीं। जबकि तीन कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने प्रधानाध्यापकों को स्कूलों को निपुण बनाने के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी को चेतावनी भी दी। ब्लॉक संसाधन केंद्र परतावल में खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित मिले। जबकि दो कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। सभी एकेडमिक रिसोर्स पर्सन व प्रधानाध्यापकों के बैठक में न उपस्थित रहने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र सदर में न्यायालय मेंं जाने की वजह से खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद नहीं थे। जबकि तीन कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। इस दौरान प्रवक्ता सुनील भारती, डॉ. अरशद जमील, खंड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्र, अनिता तिवारी, राजकिशोर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें