फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के लाइसेंस की चाहत में भाजपा नेता ने खुद पर चलवाई थी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
सदर कोतवाली में पुलिस की गिरफ्त मे भाजपा नेता चंचल चौबे व अन्य आरोपी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
असलहे के लाइसेंस की चाहत में खुद पर चंचल ने चलवाई थी गोली
विज्ञापन

महराजगंज। शहर के एक मिठाई की दुकान पर भाजयुमो के जिला मंत्री चंचल पर बदमाशों ने नहंी बल्कि खुद उसी ने फायरिंग करवाई थी। इसका खुलासा कोतवाली पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस ने बताया कि अंगरक्षक लेकर चलने व असलहे के लाइसेंस की चाहत ने उसे ऐसी साजिश रचने पर विवश किया। पुलिस ने वारदात में शामिल सभी पांच आरोपियो को दबोच लिया है।
प्रभारी निरीक्षक सर्वेश सिंह ने बताया कि बीते दो अगस्त को फरेंदा रोड पर एक मिठाई की दुकान पर शाम के समय बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। इसके बाद दुकान में मौजूद शिवभूषण उर्फ चौबे ने पुलिस को शिकायत दिया कि उसकी हत्या करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इसके बाद एसपी रोहित सिंह सजवान समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को सूचना मिली कि इस गोलीकांड के मामले से जुड़े अभियुक्त गोरखपुर की तरफ जाने वाले हैं। स्वाट टीम के प्रभारी शशांक शेखर राय व कोतवाली पुलिस ने बैकुंठपुर में घेराबंदी कर दो बाइक सवार पांच लोगों को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि भाजयुमो जिला मंत्री चंचल को अंगरक्षक तथा असलहे के लाइसेंस की चाहत थी। उसी ने खुद पर गोली चलवाई है। ताकि उसे आसानी से असलहे का लाइसेंस एवं अंगरक्षक मिल जाए। पकड़े गए सहजनवा थाना क्षेत्र के केशोपुर निवासी रविशंकर पांडेय, पनियरा थाना क्षेत्र के जड़ार निवासी सुरेंद्र भोलू सिंह, कोतवाली थाना क्षेत्र के अशोक नगर वार्ड निवासी श्याम कश्यप, पंतनगर निवासी चंचल चौबे तथा खेमपिपरा निवासी अरुण तिवारी के पास से 32 बोर पिस्टल व दो कारतूस, वारदात में इस्तेमाल दो बाइक, आठ मोबाइल फोन व 1700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

रौबदार छवि की चाहत में फंस गया चंचल
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पंतनगर वार्ड में रहने वाला चंचल चौबे रौबदार छवि की चाहत पाले सलाखों के पीछे पहुंच गया।
फरेंदा मार्ग पर स्थित एक मिठाई की दुकान पर बीते दो अगस्त की शाम को फायरिंग की घटना हुई थी। इस दौरान दुकान में भाजयुमो के जिला मंत्री शिवभूषण उर्फ चंचल चौबे ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसे निशाना बनाकर गोली चलाई गई है। लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आए साथियों ने वारदात का खुलासा किया तो पुलिस भी हैरान रह गई। सूचना पर जब पुलिस ने साजिश साजिश रचने वाले चंचल चौबे तथा उसके अन्य सहयोगियों को बैकुंठपुर से दबोचकर कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि असलहे का लाइसेंस बनवाने में चंचल को कठिनाई आ रही थी। इसके बाद उसने बड़ी शातिर तरीके से इस वारदात की साजिश रची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें