फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शोभा यात्रा निकालकर शिव मंदिर में स्थापित की मूर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। ग्राम सभा मोरवन स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग, शिव पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, नंदी महाराज की मूर्ति स्थापना के लिए बृहस्पतिवार को शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा ग्राम सभा के शिव मंदिर से होकर इटहिया शिव मंदिर, बड़हरामीर के बउरहवा बाबा शिव मंदिर और मधुबनी स्थित शिव मंदिर की परिक्रमा करते हुए पुनः ग्राम सभा पहुंची। शिव मंदिर में विधि विधान पूर्वक आचार्य गोपाल पांडेय ने मूर्तियों को स्थापित किया।
विज्ञापन


शोभा यात्रा की प्रथम पंक्ति में श्रद्धालु धर्म पताका लिए जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। पीछे डीजे पर बज रहे भक्तिगीतों पर श्रद्धालु झूम रहे थे। महिलाएं भक्ति गीत गाते हुए चल रही थीं। ग्राम प्रधान बृहस्पति यादव ने बताया ग्राम वासियों के सहयोग से शिव मंदिर कक्ष में मूर्तियों को स्थापित किया गया। इस अवसर पर जय प्रकाश, देवी पांडेय, शंभू शर्मा, साधु शरण यादव, अमर नाथ वर्मा, दिनेश वर्मा, शेरू चौबे, सूरज यादव, विक्रम यादव व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें