फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर कुंडे से लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
महराजगंज जिले के घुघली क्षेत्र के मोदिनीपुर में विवाहिता की मौत के बाद जांच जांच करती पुलिस। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
कुंडे से लटकता महिला का शव मिला
विज्ञापन

घुघली(महाराजगंज)। क्षेत्र के मेदिनीपुर गांव के बेनीगंज टोला निवासी नवविवाहिता खुशबू (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बृहस्पतिवार को छत के कुंडे से लटकता पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता रामप्यारे ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 22 मई 19 को खुशबू की शादी हुई थी। पति महेश काम करने के लिए दो माह पहले मुंबई गया है। खुशबू एक सप्ताह पहले मायके कुशीनगर जिले के कप्तानगंज गई थी। यहां कुछ विवाद के बाद वह मंगलवार को ससुराल मेदिनीपुर चली आई थी। बुधवार को वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। सुबह देर तक न उठने पर परिवार वालों ने आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर जब दरवाजा तोड़ा गया तो उसका शव छत के कुंडे से लटका हुआ पाया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें