रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे जिले भर में मनाई गई। इनके जन्मदिवस के मौके पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइंस मेें पुुलिस अधीक्षक भारत सिंह ने झण्डारोहण कर इनके चित्रों का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होने इनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कि देश की आजादी में महात्मा गांधी ने अपने अहिंसक आन्दोलन के माध्यम से अप्रतिम भूमिका का निर्वहन किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक हरिगोविन्द और सभी शाखा प्रभारी मौजूद रहे। सभी थानों और क्षेत्राधिकारी कार्यालयों पर भी जयंती मनाई गई।
इसी क्रम में भाजपाइयों ने जिला चिकित्सालय में नगर अध्यक्ष गणेश प्रसाद के नेतृत्व में सफाई की। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष त्रिभुवन पटेल, रहमत अली, रुकमुद्दीन, अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे।
गांधी और शास्त्री जी जयंती के मौके पर मातृभूमि के रक्षक अमर शहीदों के सम्मान में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वाधान में नगर के सक्सेना चौक से शहीद सम्मान यात्रा निकाली गई। इस सम्मान यात्रा को ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी वील वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में चौधरी विनय सिंह, अशोक पटेल, विजय पटेल, जयप्रकाश पटेल, शैलेश पटेल, अतुल पटेल, राहुल सिंह, ब्रजेश पटेल आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय सेमरा विद्यालय में ग्राम प्रधान गिराजेश कुमार यादव ने तिरंगा झंडा फहराया गया। वही जटाशंकरी देवी चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल सेमरा में प्रबंधक गौरी शंकर गुप्ता द्वारा गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। इस दौरान अजय गुप्ता, कृष्णमोहन, रंजीत गुप्त, देवेन्द्र शंकर चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रबंधक रत्नेश चन्द्रा ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाले, और बच्चों को स्वच्छता के प्रति सचेत रहने के लिए प्रतिज्ञा दिलाई। आरके सनसाईन पब्लिक स्कूल पर प्रबंधक विवेक गुप्ता द्वारा गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। माइल स्टोल पब्लिक स्कूल अमरूतिया में प्रबंधक द्वारा गांधी जयंती मनाई गई। वही वन ग्राम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वार्डेन चित्रलेखा द्वारा गांधी जयंती मनाई गई। इस दौरान तमाम बच्चे मौजूद रहे। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसवां अमहवां में भी गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इसमें स्कूली बच्चों ने स्वाग गीत, राष्ट्रगीत व देशभक्ति के अनेक गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान सदर बीआर सी से सह समन्वयक अमरेन्द्र सिंह व सुधाकर राय, सर्वेश श्रीवास्तव, ललित मद्घेशिया, अवनीश पटेल, रवी, शीला गुप्ता शशिबाला शर्मा, अनुुपमा सविता के अलावा अनीषा मौर्य रंजना आदि मौजूद रहीं।
कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय अमहवा पकड़ी में प्रधानाचार्य रामदास गुप्त ने स्कूल परिसर में ध्यजारोहण किया तथा उपस्थित बच्चों को गांधी के जीवन दशर्न पर विस्तार से चर्चा करते हुए अनके जीवन आदर्शो के विषय में जानकारी दिया। इस अवसर पर जगतनरायन, शिवमूर्ति सिंह, राधेश्याम, राजाराम आदि मौजूद रहे।
वन विभाग के पकड़ी रेंज कार्यालय परिसर में गांधी और शास्त्री जी जयंती मनाई गई। वन क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश मिश्र ने ध्यजारोहण किया। इस मौक पर उप वन क्षेत्राधिकारी यज्ञराम वन दरोगा विजय कुमार शर्मा, रामचन्दर, अमेरिका प्रसाद अंबेडकर आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर महात्मा बुध लघु माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले व स्कूल टॉप करने वाले मेधावी छात्र,छात्राओं को मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। मोहन वर्मा, आलोक, पूजा यादव, वंदना, शालिनी, रितू यादव, अनामिका वर्मा, गोपाल साहनी, प्रतिभा सरिता सिंह, माधुरी, अमृता साहनी, साक्षी, रितिका सिंह, वशिष्ठ, अनमोल, विनिता आदि को मेडल प्रशस्त्रिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुरेश यादव, संतराज निषाद, रामचरन यादव, संगम वर्मा, ऊषा देवी, रेनू धारिया, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर श्रीराम अवधदास जुनियर हाईस्कूल लखिमा थरुआ परिसर में एमर पाल्युशन मोडीफाई संस्था केेे नेतृत्व में 3000, पौधे नि:शुल्क लोगों में वितरित किया गया। इस दौरान लोगों को वृक्षों के महत्व के विषय में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल कृष्ण जायसवाल और विशिष्ट अतिथि संतकृपाल पासवान रहे। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष दीपक पटेल, महेश चौरसिया, राम सिंह, दामोदर, शैलेन्दर, अवनीश, लवकुश, शिवकुमार, रोहित, अखिलेश, विनय, राकेश, रामकृपाल आदि मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी के कार्यालय परजिलाध्यक्ष यमुना यादव के नेतृत्व में गांधी जयंती मनाई गई, तथा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामनरायन, राजेश्वर तिवारी, अमरनाथ यादव, रफीउल्लाह, रामचन्दर यादव के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।
कास्मोपोलिटन स्कूल में गांधी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महेन्द्रानन्दन ने बच्चों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित किए। इस अवसर पर शीला जायसवाल, अंकिता यादव, शिवांगी गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
24 वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तत्वाधान में भगवंत मणि हाई स्कूल बौलिया राजा में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई। प्रबंधक जगदम्बामणि त्रिपाठी ने बच्चों को अहिंसा का मार्ग अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान अभिषेक शुक्ल, अविनाश शुक्ल, अरविन्द कुमार सिंह, रोहित पासावन, गोरखनाथ पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, विधि नरायन वर्मा, वीरेन्द्र चौधरी, तलत अजीज, यंत्री प्रसाद मौर्य, अख्तर अब्बासी, गोपाल शाही आदि मौजूद रहे।
डॉ. छोटे लाल गुप्त जिला मद्यनिषेध प्रचार ने दो अक्टूबर को महात्मा गांधी के जयंती पर नशा बंदी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा हमारे मन और और मस्तिष्क, शरीर व स्वास्थ्य, धन और समृद्धि सबकी जड़ खोखली कर देता हैं। इस अवसर पर अजय गुप्ता, हरिओम, सुमित्रा दिलीप गुप्ता, राजेश गुप्ता के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।