बैठक कर पथ संचलन की रणनीति बनाई।
- फोटो : विनोद गुप्ता
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक मंगलवार को शंकर वाटिका में हुई। जिला प्रचारक तारकेश्वर ने बताया कि बुधवार को हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्वयं सेवकों को जिम्मेदारी बांट दी गई है।
पथ संचलन फरेंदा रोड स्थित शंकर वाटिका से शुरू होकर सक्सेना चौराहा, हनुमानगढ़ी, अमरूतिया बाजार, दुर्गा मंदिर, मऊपाकड़ से होकर अंबेडकर पार्क में संपन्न होगा। प्रांत प्रचारक मुकेश नायक खंडेकर का संबोधन होगा। पथ संचलन के लिए तोरण द्वार भी बनाए जाएंगे। नगर कार्यवाह केदारनाथ गुप्ता ने बताया कि सभी शाखाओं के स्वयं सेवक रहेंगे। पथ संचलन का कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू किया जायेगा और शाम छह बजे समाप्त होगा। राजेश मद्वेशिया, मेवालाल, रामदुलारे त्रिपाठी, ध्रुव नरायन, सुदर्शन, श्याम कुमार,धर्मेन्द्र कुमार कई लोग मौजूद रहे।