फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 क्चिंटल लहन नष्ट, शराब भी बरामद

विज्ञापन
महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र में लहन को नष्ट करती आबकारी टीम। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
57 क्विंटल लहन नष्ट, शराब भी बरामद
विज्ञापन

महराजगंज। कानपुर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद प्रशासन, पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को जिले में अभियान चलाकर कार्रवाई की। टीम ने जहां 57 क्विंटल लहन नष्ट किया वहीं 47 लीटर कच्ची शराब जब्त करते हुए कार्रवाई की।
विज्ञापन

सदर एसडीएम आरबी सिंह व सीओ देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक प्रथम जिलाजीत सिंह व प्रभारी निरीक्षक विजयराज सिंह के साथ पुलिसकर्मियों ने बेलासपुर नर्सरी में छापा डाला। गांव में मिले लगभग 50 क्विंटल लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। लगभग 30 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई। इसी प्रकार निचलौल के एसडीएम अभय गुप्ता व पुलिस उपाधीक्षक रणविजय सिंह के साथ आबकारी निरीक्षक तृतीय राकेश यादव ने क्षेत्र के डोमा व चरभरियां में अभियान चलाकर कार्रवाई की। कार्रवाई में बागीचे में छुपा कर रखे गए तीन क्विंटल 75 किग्रा लहन नष्ट किया गया तथा अज्ञात के विरुद्ध केस भी दर्ज किया गया। इसी प्रकार नौतनवां के आबकारी निरीक्षक संदीप नाथ त्रिपाठी व फरेंदा के आबकारी निरीक्षक रवि विद्यार्थी की संयुक्त टीम ने पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अचलगढ़ नर्सरी में छापा डाल कर 17 लीटर कच्ची शराब बरामद की वहीं लगभग ढाई क्विंटल लहन नष्ट कर दिया। टीम इसके बाद नौतनवां तहसील के परसामलिक थाना क्षेत्र के रेहरा में पहुंची तथा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में आवश्यक कार्रवाई करते हुए दो क्विंटल लहन नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें