फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: काली गंडकी की तलहटी में शालिग्राम का किया पूजन

Sun, 11 May 2025 08:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल के पाल्पा जिले के रिड़ी में रविवार काली गंडकी नदी के त्रिवेणी संगम पर दो दिवसीय शालिग्राम महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री चेतनारायण आचार्य ने किया। इस महोत्सव में भारत व नेपाल से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने काली गंडकी की तलहटी में शालिग्राम का पूजन किया। लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री चेत नारायण आचार्य ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए लुंबिनी प्रदेश सरकार गुरुयोजना लागू कर रही है। इसके तहत काली गंडकी नदी और सालिग्राम की धार्मिक महिमा और महत्व के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जा रहा है, जिसमें सनातन धर्म से जुड़े सभी लोगों की सहयोग की आवश्यकता है। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री खेम सारू और धनेंद्र कार्की ने क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें