परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के एक युवक ने श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की एक 17 वर्षीय किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया। फिर ब्लैकमेल कर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने युवक के परिजनों से शिकायत की तो आरोपी ने वीडियो और फोटो वायरल कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी कृष्णा शर्मा निवासी छपिया के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। संवाद