फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी तय होने के बाद किया यौन शोषण, अब इंकार

Sat, 01 Mar 2025 09:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। शादी तय होने के बाद ही श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में ससुराल आना जाना शुरू हो गया। झांसा देकर वह होने वाली युवती का चार वर्षों से यौन शोषण करता रहा। वह अपनी इच्छा अनुसार उसे घुमाता भी था। अब वह शादी करने से आनाकानी कर रहा है। मामले में युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने श्यामदेउरवां पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार वर्ष पूर्व बेटी की शादी श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले रिश्तेदार के वहां तय की थी। शादी तय होने के बाद से ही युवक घर आने जाने लगा। वह बेटी को इधर-उधर घुमाने भी ले जाता था। शादी का झांसा देकर वह बेटी के साथ शारीरिक संबंध भी बनाता रहा।
इस बीच उसने हमसे 55 हजार रुपये भी ले लिया। अब जब हम लोग शादी करने के लिए कह रहे हैं तो वह आनाकानी कर रहा है। काफी समझाने बुझाने के बाद भी जब वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ तो 24 फरवरी को मैं अपने दोनों बेटियों के साथ युवक के घर पहुंचीं। युवक घर पर नहीं मिला। वहां उसकी मां और दो भाई मिले जिन्होंने शादी करने से इंकार करते हुए जानमाल की धमकी देकर भगा दिया। गांव में पता चला कि आरोपी दूसरे धर्म की लड़की से शादी रचा लिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें