फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गांव की मुख्य सड़क पर 5 साल से बह रहा नाली का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहालगर। क्षेत्र के भुवना गांव में सड़क पर नाली का गंदा पानी फैलने से ग्रामीण परेशान हैं। लोग संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका से डरे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसको लेकर कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण संजय श्रीवास्तव, सत्येंद्र पांडेय, गोरख सिंह, मुकेश आदि लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सड़क पर जमा गंदा पानी कीचड़ में तब्दील हो जाता है। तब स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। वहीं कामेश्वर उपाध्याय बताते हैं कि हम लोग पिछले पांच साल से इस समस्या को झेल रहे हैं। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन केवल आश्वासन ही मिला।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द नाली की मरम्मत कराकर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। गांव वालों का कहना है कि समस्या का यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में पूछने पर खंड विकास अधिकारी राजकुमार ने कहा कि इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो नाली का निर्माण करवाकर व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें