नगर व क्षेत्र के मुस्लिम श्रद्धालुओं ने सातवीं मुहर्रम का जुलूस निकाला। इसमें अखाड़े में शामिल युवाओं ने अपने-अपने कला का प्रदर्शन किया ।
विज्ञापन
हसन-हुसैन की याद में आज सातवीं मुहर्रम का जुलूस निकाला गया । इसमें श्रद्धालुओं ने ठेले पर गागर सजाकर और कला दिखाते हुए सिसवा बुजुर्ग स्थित जंगली शाह पीर के मजार पर पहुंचे। जहां पर गागर का फातिहा किया गया और सिरनी के तौर पर शरबत अकीदत मंदो को पिलाया गया। इस दौरान अखाड़े के युवा अपने करतब का प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान शाने अली अखाड़ा नौका टोला, इस्लामिया अखाड़ा मिस्कारी टोला , गाजिया अखाड़ा गजरु टोला ,या अली अखाड़ा पोखरा टोला, कादिरी अखाड़ा गेरमा के अखाड़े वाले जुलूस में मौजूद रहे।