फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सात संदिग्ध नेपाली महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, हो रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज पुलिस ने रविवार की शाम करीब 7:00 बजे टूरिस्ट बस से काठमांडू से दिल्ली जा रही सात संदिग्ध नेपाली महिलाओं को हिरासत में ले लिया।महिलाओं के पास कोई वैद्य कागजात न होने के कारण उन्हें संदिग्ध मानकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि एक टूरिस्ट बस से सात नेपाली महिलाएं काठमांडू से दिल्ली जा रही थीं। उनसे पूछताछ की गई तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सकीं। उनसे पूछताछ में पुलिस को उनकी पहचान संदिग्ध लगी। जांच के दौरान सातों महिलाओं के पास से श्रम विभाग से एनओसी के कागजात भी नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बस नीचे उतार लिया और थाने लेकर चली गई। सभी महिलाओं से पूछताछ करने उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बताया कि दिल्ली से वह किसी यूरोपीय देश में जाने वाली हैं। लेकिन जांच के दौरान महिलाएं वहां जाने के लिए आवश्यक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकीं। इसलिए उनको रोक करके पूछताछ की जा रही है। नेपाली पुलिस के आने के बाद उनको सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें