फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच में सात पर्चे हुए खारिज

विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच में सात पर्चे हुए खारिज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में हुई। कमियां मिलने पर सात लोगों का पर्चा खारिज कर दिया गया। इनमें सुशील कुमार, मुमताज, पूनम किन्नर, दीनानाथ, शिवकुमारी, शिवचरन तथा रविकुमार के नाम शामिल हैं। 14 लोगों के पर्चे वैद्य मिले। एक मई को भी नामांकन पत्रों की जांच होगी। दो मई को नाम वापसी की अंतिम तिथि तय है। नाम वापस के बाद तय होगा चुनाव मैदान में कितने प्रत्याशी अपनी चुनावी किस्मत अजमाएंगे।
विज्ञापन

 रिटर्निंग ऑफिसर अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि महराजगंज संसदीय क्षेत्र से 21 लोगों ने  नामांकन किया था।
 जांच के बाद भाजपा के भाजपा पंकज चौधरी, सपा-बसपा और रालोद गठबंधन से कुंवर अखिलेश सिंह, कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत के अलावा पन्नेलाल, अमरजीत, प्रमोद कुमार, लालधारी, सुमित, मनीष, कविलास, पप्पू, मोहन कुमार, मुमताज और मनोज राना का पर्चा वैद्य पाया गया। नामांकन पत्रों की जांच में एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा, अपर उप जिलाधिकारी राजेश जायसवाल और श्रीनाथधर दूबे मौजूद रहे। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान पर्चा दाखिल करने वाले भी कुछ लोग मौजूद रहे। इस बार ज्यादा लोगों के नामांकन दाखिल करने से प्रशासन की बेचैनी  बढ़ गई है।क्योंकि दो ईवीएम लगाना पड़ता। पर्चे खारिज होने से प्रशासन से राहत की सांस ली है। कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिसकर्मी सतर्क रहे। राहत की बात रही की भीड़भाड़ नहीं रही। एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी सतर्क हैं। नामांकन कक्ष में प्रवेश के दौरान सघन जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें