नेपाल में दांग से बर्दिया जा रही एक नेपाली नंबर प्लेट की यात्री बस शुक्रवार की रात मार्ग पर खड़ी एक अन्य बस से टकरा गई। हादसे में एक बस में सवार सात लोगों की मौत हो गई। 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायल बर्दिया जिला के बेतहनी समुदाय के हैं। बस बुककर ठाकुर बाबा नगर पालिका वार्ड नौ से दांग के धारापानी आए थे। लौटते समय रास्ते में बांके जिला के राप्ती सोनारी वार्ड आठ के पास एक मोड पर खड़ी खाली बस से उनकी बस टकरा गई।
दांग डीएसपी सुंदर तिवारी ने बताया कि मृतकों में तीन पुरुष व चार महिलाएं हैं। बर्दिया जिले की निवासी हैं। घायलों को इलाज के लिए नेपालगंज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।