फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल सड़क हादसे में सात की मौत, 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल दांग से बर्दिया जा रही एक नेपाली नंबर प्लेट की यात्री बस शुक्रवार की रात मार्ग पर खड़ी एक अन्य बस से टकरा गई। हादसे में एक बस में सवार सात लोगों की मौत हो गई। 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल बर्दिया जिला के बेतहनी समुदाय के हैं। बस बुक कर ठाकुर बाबा नगर पालिका वार्ड नौ से दांग के धारापानी आए थे। लौटते समय रास्ते में बांके जिला के राप्ती सोनारी वार्ड आठ के पास एक मोड पर खड़ी खाली बस से उनकी बस रफ्तार में टकरा गई। दांग डीएसपी सुंदर तिवारी ने बताया कि मृतकों में तीन पुरुष व चार महिलाएं हैं। बर्दिया जिले की निवासी हैं। घायलों को इलाज के लिए नेपालगंज मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें