महराजगंज। पनियरा क्षेत्र में बिजली निगम ने एक विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान फरेंदा, बृजमनगंज, हरपुर, समरधीरा, मुजुरी, पनियरा में 46 बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटकर बिल जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया। अधिशासी अभियंता आनंदनगर द्वितीय ई चंद्रेश उपाध्याय का कहना है कि बिजली निगम प्रतिदिन बिजली बिल वसूली को लेकर एक विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। संवाद