फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: डेढ़ किलो सोना और डेढ़ करोड़ रुपये के साथ तीन भारतीय सहित सात गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 26 Apr 2024 02:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज

सार

आरोपियों के पास से 1768.25 ग्राम सोना और एक करोड़ 43 लाख 60 हजार रुपये बरामद हुए। केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल काठमांडों पुलिस ने नकदी और सोने के साथ तीन भारतीय नागरिक सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए सात लोगों में चार नेपाली और तीन भारतीय नागरिक हैं, जो महाराष्ट्र के निवासी बताए गए है। डेढ़ किलो से अधिक सोना और करीब डेढ़ करोड़ रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस डीएसपी राजन श्रेष्ठ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध सोने का कारोबार कर रहे हैं। पुलिस टीम तलाशी के लिए गई और मौके से गणेश दत्त बडू निवासी महाकाली नंबर पालिका को गिरफ्तार किया। इसी के साथ अन्य छह लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उनके पास से 1768.25 ग्राम सोना और एक करोड़ 43 लाख 60 हजार रुपये बरामद हुए। केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें