नेपाल के दांग जिले के घोराही तुलसी पुर मार्ग पर बुधवार को दो बसों की टक्कर में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 23 लोग अस्पताल में जीवन मौत से संघर्ष कर रहे हैं।
बुधवार की सुबह नौ बजे तुलसीपुर से धौराही जा रही बस और घौराही से नरायन पुल की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्कूल बस त्रिपुर नगरपालिका के पास आपस में टकरा गईं। इसमें यात्री बस में सवार पांच यात्रियों की तत्काल मौत हो गई जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
दांग प्रहरी प्रमुख एपी कुबेर कडायत ने बताया कि मरने वाले सभी यात्री नेपाल के थे। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में हो रहा है। यात्री बस अनियंत्रित होकर स्कूल बस से टकरा गई थी।