फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आवास पाने के लिए खेतों में झोपड़ी डाल करा रहे सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मिलने वाले आवास का लाभ पाने के लिए कुछ ग्रामीण तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे सर्वे के दौरान ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनके पक्के मकान होने के बावजूद कुछ लोग खेतों में और खाली जमीनों पर अस्थायी झोपड़ी बनाकर स्वयं को आवासहीन दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। निचलौल ब्लॉक के ग्राम सचिवों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार केवल पात्र लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है। सर्वे के दौरान वास्तविक स्थिति की जांच कर आवासहीन एवं पात्र परिवारों की सूची तैयार की जा रही है। खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव का कहना है शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें