फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए सेवा नियमावली बनवाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने दिया आश्वासन
विज्ञापन

महराजगंज। ग्रामीण सफाई कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान हुई बैठक में ग्रामीण सफाई कर्मियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने सफाई कर्मियों के हितों की सुरक्षा, स्थानांतरण में पारदर्शिता, वेतन तथा सेवा सुरक्षा जैसे मामलों को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा। मुद्दों को गंभीरतापूर्वक सुनकर वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए स्पष्ट एवं सुदृढ़ सेवा नियमावली बनवाने का आश्वासन दिया। ताकि कर्मचारियों को भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उनके कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रतिनिधिमंडल में रामजीत गुप्ता, पारसनाथ यादव, पन्नीलाल यादव और जिले के सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें