मिठौरा। उप डाकघर मिठौरा का सर्वर चार दिन से खराब होने के कारण ग्राहकों को लेनदेन में काफी परेशानी हो रही हैं। चार दिनों से उप डाकघर का सर्वर डाउन होने से 50 लाख रुपये से अधिक का कार्य प्रभावित हुआ। चार दिन से उप डाकघर मिठौरा के ग्राहक आते हैं। घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर घर चले जाते हैं। ग्रामीणों के साथ-साथ डाकघर मिठौरा के कर्मचारी, पोस्टमास्टर, पोस्टमैन सभी परेशान हैं। कोई भी कार्य समय से नहीं हो पाने के कारण डाक कर्मियों को ग्रामीणों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है।
हरखोड़ा के संजय कुमार का कहना है चार दिनों से उप डाकघर मिठौरा का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सर्वर खराब होने के कारण लेनदेन प्रभावित हो रहा है। जौरहर निवासी मो. असलम का कहना सर्वर खराब होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मिठौरा निवासी विमलेश एवं संदेश का कहना है कि डाक विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
चार दिनों से उप डाकघर मिठौरा का सर्वर डाउन चल रहा है, लेकिन समस्या जस की तस बनी है। उप डाकघर मिठौरा के बड़े बाबू प्रेम प्रकाश गौतम का कहना है कि चार दिनों से सर्वर खराब होने के कारण लेन-देन सहित अन्य कार्य काफी प्रभावित हो रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।