फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्वर खराब, इंतजार में दिखे जरूरतमंद

Wed, 20 Mar 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सदर तहसील में खतौनी निकालने के लिए लगी किसानों की लाइन।
विज्ञापन
महराजगंज। जिला मुख्यालय पर राजस्व परिषद की ऑनलाइन व्यवस्था लड़खड़ा गई है। कभी विभागीय वेबसाइट नहीं खुल रही है तो कभी ऑनलाइन कार्यों को रफ्तार नहीं मिल पा रही है। सर्वर डाउन रहने की समस्या अक्सर बनी रहती है। इसकी वजह से खतौनी नहीं निकल पा रही है। मुकदमों से संबंधित फीडिंग कार्य भी ठप हैं। मुख्यालय पर ही डिजिटलाइजेशन के चलते विभिन्न पटलों पर फाइलों का मोटा पुलिंदा लगा है। कर्मचारी सर्वर न चलने की दुहाई देकर ऑनलाइन फीडिंग से हाथ खड़े कर दे रहे हैं।
विज्ञापन

आजकल राजस्व विभाग में जरूरी काम निपटाना भी कठिन हो गया है, क्योंकि ऑनलाइन सिस्टम दगा दे गया है। विभाग की आंतरिक कार्यप्रणाली ठप होने के कगार पर है। मुकदमों के आदेश पत्र फाइलों में धूल फांक रहे हैं। सर्वर न चलने से यह ऑनलाइन अपडेट नहीं हो पा रहे हैं। खारिज-दाखिल, वरासत, आय, जाति, निवास जैसे जरूरी कार्य भी समय से नहीं हो पा रहे हैं। पटल पर फरियादियों की भीड़ जुट रही है। तीन दिन से सुबह नौ से एक बजे तक सर्वर काम नहीं कर रहा है। इसी अवधि में खतौनी नहीं निकल पा रही है। कर्मचारी और अधिकारी अपने ग्रुप पर सर्वर न चलने का मैसेज पोस्ट कर रहे हैं। इसका स्थायी निदान अधिकारियाें के पास भी नहीं है।
नहीं हो रहा खारिज-दाखिल
जिला मुख्यालय पर सर्वर न चलने के कारण करीब 700 आवेदन लंबित हैं। पत्रावलियों पर आदेश देने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। केवल ऑनलाइन फीडिंग बचा है। मगर, बड़े मुश्किल से दिनभर में दो चार फीडिंग हो पा रही है। वरासत एवं जमीन संबंधी अन्य मुकदमों में सत्यापित खतौनी अनिवार्य होती है। मगर खतौनी जारी न होने के कारण फरियादियों को परेशान होना पड़ रहा है। खतौनी निकालने में कई दिन लग जा रहे हैं। सिसवा बाबू निवासी जितेंद्र, लक्ष्मीपुर देउरवा निवासी बेचन, पकड़ी विशुनपुर निवासी राहुल सहित अन्य लोग सर्वर सही होने के इंतजार में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें