फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रमजान में फलों के बढ़े दाम

Wed, 20 Mar 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
शहर में फल करते लोग। 
विज्ञापन
महराजगंज। रमजान में फलों के दाम बढ़ गए हैं। सभी फलों में 20 रुपये से लेकर 50 रुपये तक उछाल आया है। इससे रोजेदारों की जेब ढीली हो रही है।
विज्ञापन

रमजान में रोजा खोलते समय रोजेदार अधिक मात्रा में फलों का सेवन करते हैं। जिससे बिना पानी भोजन के रोजा रखने से शरीर में मिनरल्स सहित अन्य जरूरी तत्वों की पूर्ति हो सके। 11 मार्च को चांद दिखते ही रमजान शुरू हो गया। इसके अगले ही दिन से फलों की मांग बढ़ गई। फल व्यापारी गुड्डू व विशाल का कहना है कि मांग बढ़ने से रेट में इजाफा हुआ है। बाहर से फल मंगाने में पहले आर्डर बुक कराना पड़ रहा है, ऐसे में थोड़ी समस्या हो रही है। खरीदारी करने पहुंचीं फातिमा, इकबाल, शाहजहां, शबरून्निशा ने कहा कि रमजान में सेहरी और इफ्तार के लिए फलों की खरीदारी में अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


20 से 50 रुपये तक उछले दाम
फल पहले अब
अंगूर 105 120
सेब 100 150
अनार 70 100-120
संतरा 30-40 60
नोट : - प्रतिकिलो में।



खजूर की मांग ज्यादा महराजगंज। रमजान के पाक महीने की शुरुआत होते ही खजूर की मांग काफी बढ़ गई है। वैसे बाजारों में कई किस्म के खजूर मौजूद हैं, लेकिन, मदीने का खजूर रोजेदारों की पहली पसंद बना हुआ है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस साल दामों में तीस से चालीस फीसदी तक का इजाफा हुआ है। मुकद्दस रमजान इबादत, रहमत और बरकत का महीना होता है। इस पाक महीने में सवाब का दर्जा 70 गुना अधिक हो जाता है। शहर के बाजार में चार सौ रुपये से लेकर दो हजार प्रति किलोग्राम तक के खजूर मौजूद हैं। लेकिन मदीने के खजूर शहर की चुनिंदा दुकानों पर ही मौजूद हैं। इसमें अजवा, कलमी, मेडजॉल, अंबर, सुकरी, ईरानी, मगरूम, सफाबील, बर्नी, मुजाफाती खजूर की मांग अधिक है। खजूर के थोक विक्रेता पिंटू जायसवाल ने बताया कि इस बार मदीने का खजूर रोजेदारों की पहली पसंद बना हुआ है। हालांकि खजूर के दामों में तीस से चालीस फीसदी तक का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें