फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्षय रोगियों की सूचना उपलब्ध कराएं निजी डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षय रोगियों की सूचना उपलब्ध कराएं निजी डॉक्टर
विज्ञापन

निक्षय पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है क्षय रोगियों का ब्योरा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला क्षय रोग अधिकारी की ओर से क्षय रोगियों की जानकारी मांगी जा रही है। जिन निजी चिकित्सक या चिकित्सालय की ओर से किसी भी क्षय रोगी का इलाज किया जा रहा है, वे जिला क्षय रोग केंद्र पर उन मरीजों का ब्योरा उपलब्ध करा दें ताकि उन मरीजों के संबंध में निक्षय पोर्टल पर पूरी जानकारी दर्ज कराई जा सके।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्य ने कहा कि टीबी मरीजों का इलाज करने वाले हर निजी चिकित्सक उक्त सूचना हर हाल में उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री का संकल्प है। इसके लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम और अभियान संचालित किया जाता है। टीबी रोगियों के बारे में सूचना देने वाले चिकित्सक को पांच सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी देय है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षय रोग निदान और इसका प्रबंधन सुनिश्चित करने, क्षय रोग संचरण की रोकथाम करने तथा क्षय रोग फैलाव और विकास की समस्या पर ध्यान रखने के लिए अनिवार्य है कि सभी क्षय रोगियों के बारे में सारी सूचनाएं एकत्र की जाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को टीबी के लक्षण दिखें तो तत्काल बलगम सहित अन्य जांच कराएं। जांच के लिए जिले भर में कुल 27 केंद्रों पर निशुल्क व्यवस्था है। जांच में यदि टीबी रोग की पुष्टि होती है तो उसकी दवा भी निशुल्क की जाती है। इलाज चलने की अवधि तक निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं।
विज्ञापन

----
टीबी के लक्षण
-14 दिनों से अधिक तक बुखार ।
-14 दिनों से अधिक खांसी।
-सीने में दर्द ।
-बलगम के साथ खून आना।
-भूख कम लगना।
-वजन घटना ।
--------
आयोजित की जा रहीं गतिविधियां
- टीबी मरीज के घर का दौरा।
-क्षय रोग पीड़ित व्यक्तियों और परिवार के सदस्यों की काउंसिलिंग।
-उपचार प्रक्रिया का पालन तथा बाद में पूरा उपचार सुनिश्चित करने के लिए सहायता देना।
-रोग फैलाव वाले व्यक्ति का पता लगाना, रोग लक्षणों की जांच तथा रोग फैलाव करने वाले व्यक्ति को दवा उपलब्ध कराना।
-एचआईवी काउंसिलिंग और जांच कराने के साथ औषध अति संवेदनशीलता के बारे में भी जांच कराना।
----
दवा विक्रेता भी उपलब्ध कराएं सूचना
पब्लिक प्राइवेट मिक्स कार्यक्रम के जिला समन्वयक विवेक गुप्ता ने बताया कि टीबी मरीजों को दवा बिक्री करने वाले दवा विक्रेता भी सभी टीबी मरीजों की सूचना जिला क्षय रोग केंद्र को उपलब्ध कराएं ताकि शत प्रतिशत टीबी मरीजों को चिह्नित किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें