फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार गांवों के सचिव व प्रधान से स्पष्टीकरण व अभिलेख मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चार गांवों के सचिव व प्रधान से स्पष्टीकरण व अभिलेख मांगा
विज्ञापन

तीन दिनों में अभिलेख और स्पष्टीकरण न देने पर होगी विभागीय कार्रवाई
ग्राम पंचायत के निरीक्षण में निर्माण व विकास कार्यों में खामियां मिलने पर उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ग्राम पंचायत के निरीक्षण में निर्माण व विकास कार्यों में मिली खामियों पर स्पष्टीकरण व कार्यों के मूल अभिलेख न उपलब्ध कराने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने नाराजगी जताई है। जिले के चार गांवों के सचिव व प्रधान से तीन दिन के अंदर मूल अभिलेख व स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने की मांग की गई है। यह भी कहा गया है कि स्पष्टीकरण उपलब्ध न कराए जाने पर विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने मिठौरा ब्लॉक के ग्राम सिंदुरिया व मिठौरा, सदर ब्लॉक के ग्राम बांसपार बेजौली व सिसवा ब्लॉक के ग्राम शीतलापुर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में निर्माण व विकास कार्यों में कमी सामने आने पर प्रधान व सचिवों से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया था, मगर किसी ने इसमें रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर नाराजगी जताते हुए विभाग ने सभी गांवों के प्रधान व सचिव को फिर से पत्र भेजकर तीन दिन के अंदर कार्यों से संबंधित मूल अभिलेख व स्पष्टीकरण को उपलब्ध कराने को कहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने कहा कि सभी चार गांवों के प्रधान व सचिव तीन दिन में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। इसमें शिथिलता बरतने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें