महराजगंज।
इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण
शिक्षक संघ ने शुक्रवार को
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस को
काला दिवस के रूप में मनाया।
मुख्यमंत्री को संबोधित आठ
सूत्री ज्ञापन डीएम को दिया।
जिलाध्यक्ष
नूरूल हसन सिद्दीकी ने बताया
कि केन्द्र व प्रदेश सरकार
के मदरसा आधुनिक शिक्षकों के
प्रति नकारात्मक एवं उदासीन
रवैये का परिणाम दर्शाता है।
कहा कि इस्लामिक मदरसा आधुनिक
शिक्षक संघ के प्रमुख पदाधिकारियों
व शिक्षकों के ऊपर छह मई गौतमपल्ली
थाना लखनऊ में गंभीर आपराधिक
मामलों में दर्ज मुकदमे की
वापसी किया जाए। प्रतिमाह
मानदेय देने की घोषणा पर तत्काल
अमलीजामा कराया जाए बीए स्नातक
डिग्रीधारक मदरसा शिक्षक को
प्रतिमाह मानदेय छ हजार व बीएड
डिग्रीधारक शिक्षकों को नौ
हजार दिया जाए। असमायिक मृत्यु
पर पांच लाख व हादसे पर दो लाख
दिया जाए।