फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन सात का नामांकन

Sat, 19 Dec 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में शुक्रवार को नामांकन शुरू हुआ। प्रथम दिन कुल सात पर्चे दाखिल किए गए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्री के दो-दो और संयुक्त मंत्री पद के लिए एक पर्चा दाखिल हुआ।
विज्ञापन
मुख्य नियंता मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. प्रेमचन्द पटेल ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए बलराम दुबे व रोहित, उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष कुमार व आदित्य यादव, महामंत्री के लिए अजमत खान व सरफुद्दीन अहमद कुरैशी ने पर्चा भरा। संयुक्त मंत्री पद के लिए दीपक कुमार गुप्ता ने अपना पर्चा दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रथम दिन किसी ने नामांकन नहीं किया। नामांकन के दौरान महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य डॉ. आरके मिश्र एवं नियंता मंडल के सदस्य शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आने-जाने वाले छात्रों पर नजर रखे थे। जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था रखने के लिए नगर चौकी इंचार्ज अंजनी राय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौजूद रही। डॉ. देवेंद्र पाठक व डॉ. केआर यादव के साथ ही महाविद्यालय के डॉ. राणाप्रताप तिवारी, श्रवण पटेल, राजीव द्विवेदी, डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. शांतिशरण मिश्र, अतीकुर्रहमान सिद्दीकी, आदित्य मद्धेशिया, विवेक सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें