महराजगंज। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। चयन प्रतियोगिता में 15 कुश्ती खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से पांच का चयन मंडलीय टीम के लिए किया गया। शनिवार को गोरखपुर के क्षेत्रीय क्रीड़ागन में होने वाले मंडलीय चयन प्रतियोगिता ये खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
मेरठ में 15 से 17 अक्तूबर तक होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 15 प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया। चयनित कुश्ती प्रतियोगियों में मो. सलमान (57 किलो), संदीप यादव (59 किलो), शिव कुमार (55 किलो), संतोष यादव (58 किलो), शैलेष यादव (57 किलो) भार वर्ग में शामिल रहे। चयन के लिए कुल 15 कुश्ती प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया।
कुश्ती के प्रशिक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि कुश्ती ट्रायल में 15 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 5 कुश्ती खिलाड़ियों का चयन किया गया। ये खिलाड़ी शनिवार को गोरखपुर के क्षेत्रीय क्रीड़ागन में आयोजित मंडलीय कुश्ती चयन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।