फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मत्स्य संपदा योजना में हो गया चयन, बजट के अभाव में नहीं मिला लाभ

Tue, 06 Feb 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना में 38 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इसमें 15 लोगों का चयन हो गया है, लेकिन बजट के अभाव में उन्हें लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

योजना के तहत जिनके पास चार वर्ष से अधिक पट्टे का तालाब है, उनको मत्स्य पालन के लिए 40 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। परियोजना लागत चार लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तय किया गया है। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना का मुख्य उद्देश्य जनपद में मत्स्य पालन को बढ़ावा देना है। मंशा यह भी है कि जिले में अच्छी किस्म की मछली की उपलब्धता हो, ताकि इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को अधिक लाभ मिल सके। वित्तीय वर्ष 2023-2024 में योजना से लाभान्वित करने के लिए 15 लाभार्थियों का चयन किया गया है।
सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार ने बताया कि छह महीने पहले शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव को शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन मांगा गया। इसके लिए जिले भर से कुल 38 लोगों ने आवेदन किया था, पात्रता के आधार पर 15 लोगों का चयन किया गया है। बजट नहीं है इसलिए अभी किसी को भी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। बजट आते ही सब्सिडी की धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें