फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने सीमा पर की साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों और यात्रियों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के सोनौली व्यापार और पारगमन मार्ग पर शनिवार को सफाई अभियान चलाया गया। एसएसबी, एपीएफ नेपाल, पुलिस चौकी सोनौली और नेपाल के सामाजिक संस्था ने संयुक्त स्वच्छता अभियान के तहत सरहद के नो मेंस लैंड पर साफ-सफाई की।
शनिवार की सुबह 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सोनौली मुख्य गेट इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में नेपाल एपीएफ, सोनौली पुलिस, बेलहिया गांव समाज, खुखरी क्लब, साइकिल सिटी भैरहवा के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान के दौरान सड़क किनारे फैली गंदगी, प्लास्टिक कचरा एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को इकट्ठा कर नका निस्तारण किया। साथ ही आम नागरिकों, व्यापारियों एवं यात्रियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना तथा लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर उपनिरीक्षक एसएसबी एच सेबीसीएन्ट, चौकी प्रभारी गौरव यादव, प्रेम जायसवाल, सुमन शर्मा, माधव शर्मा, अर्जुन गिरी, महेश थापा, देवराज न्यौपाने मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें