फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सेवा चयन आयोग विधेयक की वापसी के लिए माध्यमिक शिक्षकों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने सोमवार को सेवा चयन आयोग विधेयक की वापसी के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। अपनी मांगो से संबंधित व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष ताज अजय श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षकों की भर्ती के लिए पहले जो प्रक्रिया अपनाई जाती थी वह सही थी। अब सेवा चयन आयोग विधेयक को लाकर सरकार ने चयन प्रक्रिया को कठिन कर दिया। बड़ी संख्या में प्रदेश में शिक्षकों के पद खाली हैं व भर्ती करने के लिए बनाए जा रहे नए नियम कानून से शिक्षकों की मुश्किल अब बढ़ रही है। शिक्षकों के हित को देखते हुए पुरानी व्यवस्था को लागू किया जाए। जिला मंत्री कृष्ण कुमार पांडेय ने कहा कि यदि हम सभी अपनी समस्याओं का विरोध एकजुटता दिखाते हुए नहीं करेंगे तो भविष्य में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। सरकार की इस दमनकारी नीति का पूरा संगठन विरोध करेगा। जिला कोषाध्यक्ष नंदलाल यादव ने सेवा नियमावली को बरकरार रखने की मांग की। इस अवसर पर महेंद्र प्रसाद, मनोज यादव, बृजमोहन, राकेश कुमार, पवन कुमार, राजेश कुमार पांडेय, अरूण सिंह, शशिकला सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें