फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 196 लाभार्थियों को भेजी गई पीएम आवास की दूसरी किस्त

Thu, 17 Oct 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के 196 लाभार्थियों को आवास मुहैया कराने के लिए दूसरी किस्त प्रति लाभार्थी 70 हजार रुपये की दर से भेजी गई। ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा कुल एक करोड़ 37 लाख रुपये लाभार्थियों के खाते में भेजा गया। जबकि शेष लाभार्थियों को दूसरी किस्त भेजा जाना प्रक्रिया में है। चालू वित्तीय वर्ष में 393 लाभार्थियों को पीएम आवास मुहैया कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 196 लाभार्थियों को आवास निर्माण की दूसरी किस्त भेजी गई है। आवास मुहैया कराने के लिए कुल 2 लाख 50 हजार रुपया दिया जाता है। पहली किस्त 40 हजार रुपया की दर से लाभार्थियों को भेजा गया था। जनपद में बृजमनगंज में 63 घुघली में 13, लक्ष्मीपुर में 56, महराजगंज में 8, मिठौरा में 41, नौतनवा में 40, निचलौल में 130, पनियरा में एक, परतावल में 31, फरेंदा में 10 पीएम आवास के लाभार्थी हैं। जबकि चालू वित्तीय वर्ष में धानी और पनियरा में पीएम आवास के लाभार्थी नहीं हैं।
लक्ष्य के सापेक्ष 373 लाभार्थियों के खाते में आवास की पहली किस्त 40-40 हजार रुपया की दर से एक करोड़ 49 लाख रुपया भेजा गया था। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी ने बताया कि पीएम आवास के 196 लाभार्थियों को आवास की दूसरी किस्त भेजी गई है। दूसरी किस्त 70 हजार रुपया प्रति लाभार्थी की दर से भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें