फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अतिनिर्धन परिवारों को चिह्नित करने की साैंपी जिम्मेदारी

Thu, 17 Oct 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निर्धन परिवारों को गरीबी से मुक्ति दिलाने के लिए जीरो पाॅवर्टी अभियान का आरंभ हो गया है। अभियान के तहत निर्धन परिवारों को चिह्नित करने के लिए चार स्तर निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

पहले स्तर पर अतिनिर्धन परिवारों के चिन्हित करने के लिए ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक, बीसी सखी, समूह सखी और रोजगार सेवक को लगाया गया है। अतिनिर्धन परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उन परिवारों को गरीबी से मुक्ति दिलाने के लिए शासन ने जीरो पावर्टी अभियान शुरू किया है। जिसके तहत हर ग्राम पंचायत से 10 से 25 अतिनिर्धन परिवारों को चिन्हित करके उन्हें प्राथमिकता के स्तर पर शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। चार स्तर पर अतिनिर्धन परिवारों को चिन्हित किया जाएगा। पंचायती राज विभाग के मुताबिक ऐसे परिवारों को चिन्हित करने के लिए हर ग्राम पंचायत में चार कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें पंचायत सहायक, बीसी सखी, समूह सखी और रोजगार सेवक शामिल है। इसके बाद ग्राम स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें