फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोहिन नदी में डूबे युवक की तलाश जारी

Fri, 24 Feb 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

परसा मलिक। महदेईया गांव के रहने वाले रामकेश यादव बृहस्पतिवार शाम पांच बजे रोहिन नदी के बंधे पर टहलने के दौरान फिसल कर नदी में गिर गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो काफी लोग मौके पर जुट गए। युवक का नदी में कहीं पता नहीं चल रहा है। पुलिस गांव के लोगों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, नदी में डूबे रामकेश यादव को बृहस्पतिवार देर शाम तक ढूंढा गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परसा मलिक पुलिस जाल डालकर डूबे युवक की तलाश में जुटे रही। घटना सूचना पाकर पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह व ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया, उमेश यादव, यशवंत यादव और मनीष श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उधर, युवक के पिता क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया कोदई यादव समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गोड का कहना है कि रोहिन नदी में डूबे युवक की तलाश की जा रही है।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें