फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक महीने से टूटा पड़ा है बिजली का खंभा, कई घरों में अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिउटहां। सिसवा ब्लॉक के गंगौली-गेरमा मुख्य मार्ग पर पिकअप की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा एक महीने बाद भी नहीं बदला गया है। क्षतिग्रस्त खंभा झाड़ियों के बीच खेत में पड़ा है। इसके चलते कई घरों और दुकानों की बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, करीब एक महीने पहले तेज रफ्तार पिकअप ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी थी। इससे खंभा टूटकर खेत में गिर गया। ग्रामीण कन्हैया लाल, मैनुद्दीन अली व सादिक अली ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीओ तुषार सिंह ने बताया कि पहले उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। अब मामला संज्ञान में आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें