फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्राइवेट कर्मचारियों की दखलअंदाजी पर एसडीएम सख्त, सभी विभागों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतकर्ता जितेंद्र जायसवाल ने एसडीएम को पत्र सौंप की थी कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

नौतनवा। तहसील मुख्यालय में स्थित प्रत्येक विभागों में प्राइवेट कर्मचारियों की बढ़ी दखलअंदाजी पर एसडीएम कुणाल ने सभी विभागों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब आने के बाद विधिक कार्रवाई हेतु पत्राचार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बता दें कि गत 25 अगस्त को जितेंद्र जायसवाल ने एसडीएम को पत्र देकर लेखपालों द्वारा निजी मुंशी और अन्य कार्यालयों में प्राइवेट कर्मचारियों से सरकारी कार्य लेने का आरोप लगाया था। साथ ही इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विरोध में दर्जनों समर्थकों के साथ तहसील पर प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए विभागीय जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कुणाल का कहना है कि जितेंद्र जायसवाल द्वारा तहसील के विभागों में प्राइवेट कर्मचारियों के कार्य करने की शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसका संज्ञान लेते हुए शिकायती पत्र में उल्लिखित विभाग और कर्मी के नाम के आधार पर संबंधित विभागीय जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जवाब आने के बाद विधिक आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें