फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नोटिसों की सुनवाई में लापरवाही पर एसडीएम सख्त, कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सभागार में बैठक में बोले एसडीएम-जरा भी लापरवाही हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी
विज्ञापन

नौतनवा। एसआईआर से संबंधित नो मैपिंग एवं तार्किक विसंगतियों के नोटिस की सुनवाई हर हाल में होली से पहले तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसके प्रति अब किसी की जरा भी लापरवाही हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उक्त बातें एसडीएम नवीन प्रसाद ने शुक्रवार को तहसील सभागार में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक कर कहीं। इस दौरान उन्होंने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तार्किक विसंगतियों के नोटिस की सुनवाई में बीएलओ को जो समस्याएं आ रही हैं। उनके संबंध में संबंधित एईआरओ एवं सुपरवाइजर से वार्ता कर कार्य को पूर्ण कराने का प्रयास करें और उनकी कार्य प्रगति की अपडेट लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि यदि इसके बावजूद कोई जानबूझकर एसआईआर प्रक्रिया में लापरवाही बरत रहा है तो उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें, संबंधित की जवाबदेही तय कर विधिक विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्रा, मृत्युंजय यादव, संदीप गौड़, धर्मेंद्र कुमार, विजय सहानी, हर्षवर्धन श्रीवास्तव, अंकित सिंह, अनुराग मिश्रा, विकास चौधरी आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें