फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसडीएम ने अवैध मिट्टी लदी टीपर को पकड़ किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। एसडीएम नवीन प्रसाद एवं तहसीलदार कर्ण सिंह ने शनिवार की शाम क्षेत्र स्थित ग्राम सभा मुड़िला के पास से अवैध मिट्टी लदी एक टीपर को पकड़कर सीज कर दिया। एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम सभा मुड़िला में धड़ल्ले से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। जानकारी होते ही प्रशासन मौके पर पहुंची तो वहां भगदड़ मच गई। कई चालक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर भाग गए। एक मिट्टी लदी टीपर को पकड़ लिया गया। एसडीएम ने बताया कि अवैध मिट्टी लदी टीपर को सीज कर थानाध्यक्ष नौतनवा को अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें