फरेंदा। एसडीएम फरेंदा के स्थानातंरण की मांग को लेकर रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा के अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन लगातार 13वें दिन शनिवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं के हड़ताल के कारण तहसील के विभिन्न कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। अधिवक्ता उपजिलाधिकारी फरेंदा के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे हैं। रेवेन्यू बार के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी व मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि हमारा आंदोलन उपजिलाधिकारी फरेंदा के स्थानांतरण तक शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेराज अहमद खां, पूर्व अध्यक्ष सरोज नरायन मिश्र, अष्टभुजा वर्मा, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, राघवेंद्र उपाध्याय, वीरेंद्र तिवारी,परमात्मा सिंह परमात्मा त्रिपाठी, सत्येंद्र मिश्र, स्वामीनाथ मौजूद रहे।