फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आगलगी से पीड़ित किसानों से मिले एसडीएम

Wed, 10 Apr 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम बरवाराजा बरईपट्टी में रविवार को आग से 84 किसानों की 42.36 एकड़ गेहूं की फसल राख हो गई थी। उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार मंगलवार को राजस्व टीम के साथ बरवाराजा गांव पहुंचे। एसडीएम ने आगलगी से पीड़ित किसानों को प्रशासन से अहेतुक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने लेखपाल एवं राजस्व को निर्देश दिया कि पीड़ित किसानों की पूरी तरह मदद करें।
विज्ञापन

आगजनी से पीड़ित किसान गनेश यादव, राधेरमण पटेल, त्रियुगी पटेल, शत्रुघ्न पटेल, सुमंत पटेल, रवि चौधरी, मुराली, केश्वर चौधरी, रमाशंकर, उमेश ने एसडीएम को बताया कि आगलगी से उनकी पूरी फसल जल गई। एसडीएम ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं पंचायत सहायक को निर्देश दिया कि अग्निकांड से पीड़ित किसानों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना योजना के तहत आवेदन कराएं। उन्होंने लेखपाल व ग्राम प्रधान को मंगलवार की शाम तक शत प्रतिशत आवेदन कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान ऋतुसाल कन्नौजिया, हल्का लेखपाल आशीष चौबे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें