फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिसवा चीनी मिल में 11 दिन बाद पेराई शुरू

Wed, 10 Apr 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। 11 दिन से बंद पड़ी आईपीएल चीनी मिल सिसवा में मंगलवार से पेराई शुरू हो गई है। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। मिल प्रबंधन ने टरबाइन में नया अल्टीनेटर लगाकर मिल को पुनः शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

28 मार्च से मिल में तकनीकी खराबी आने के कारण मिल बंद थी। मंगलवार को तकनीकी खराबी दूर करने के बाद मिल में गन्ना पेराई शुरू हो गई है। मिल की पेराई का लक्ष्य 32.5 लाख क्विंटल था। इसमें से 27.5 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी थी। अब तक करीब पांच लाख क्विंटल गन्ना खेतों में है।

सिसवा कस्बा निवासी धर्मेंद्र मल्ल का कहना है कि मिल बंद होने से किसानों के सामने गन्ना को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा हो गया था। अब पुनः पेराई शुरू होने से किसानों में खुशी है। चौधरी चरण सिंह वार्ड खेसरारी निवासी राजकुमार यादव ने कहा कि मिल चालू होने से किसानों की समस्या दूर हो गई। सेनानी नगर वार्ड के नवीन सिंह ने कहा कि आईपीएल मिल प्रबंधन ने तकनीकी खराबी को दूर कर पुनः पेराई शुरू करने से अब क्षेत्र की लगभग पांच लाख क्विंटल गन्ना पेराई का संकट दूर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल चीनी मिल के यूनिट हेड आशुतोष अवस्थी ने कहा कि मिल में तकनीकी खराबी आने के बाद क्षेत्र के किसानों ने मिल प्रबंधन पर विश्वास करते सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें