फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसडीएम ने छठ घाटों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली/ठूठीबारी। आदर्श नगर पंचायत स्थित सोनौली के चन्चाई देवी मंदिर घाट का एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार और क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम ने शनिवार की दोपहर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ घाट पर सुरक्षा सहित कई बिंदुओं पर चर्चा कर जल्द सुधार करने के लिए नगर पंचायत के जिम्मेदार कर्मियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार नौतनवा कर्ण सिंह, ईओ सोनौली राहुल यादव, कोतवाल अजित प्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं ठूठीबारी में छठ महापर्व को लेकर शनिवार की दोपहर निचलौल तहसीलदार अमित सिंह ने ठूठीबारी चंदन नदी पर छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने ने पर्व को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा, देवेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें