महराजगंज। सदर एसडीएम मदन कुमार ने बृहस्पतिवार को बाढ़ से बचाव के लिए डोमरा जर्दी बांध चेहरी, तीकोनिया आदि स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ से बचाव को लेकर प्रशासन की ओर से भेजी गई नाव को पानी में डलवाकर उसका परीक्षण करवाया। जिसमें चेहरी गांव में रखी गई दो नावों में सुराख मिलने पर उसे तत्काल बंद कराने के लिए निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सुराख बंद होने के बाद नावों को पानी में चलवाकर देखा जाएगा। उन्होंने चेहरी गांव के तीकोनिया पर बने तीन ठोकरों को भी देखा। जहां तेजी से कार्य कराया जा रहा था। ठोकर को ऊंचा और चौड़ा करने के लिए बोरे में बालू रखकर ठीक किया जा रहा है। उन्होंने बेहतर तरीके से कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पनियरा क्षेत्र के मुजुरी, सतगुरू, अनंतपुर, मोतही, रानीपुर आदि गांवों में रखी गई नावों का भी परीक्षण कराया।