नवीन कृषि मंडी आनंदनगर का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
नवीन कृषि मंडी आनंदनगर का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। नवीन मंडी का शुक्रवार को दिन में एसडीएम रमेश कुमार ने निरीक्षण किया। जहां पर नीलाम दुकानों का किराया बकाया को लेकर सख्त रहे। उन्होंने दुकानदारों से किराया शीघ्र जमा करने की हिदायत दी। साथ ही कहा कि आगामी एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी, इसके लिए राइस मिलों के स्टॉक की जांच की जाएगी।
एसडीएम ने फरेंदा महराजगंज रोड पर स्थित कृषि मंडी की दुकानों के बकाए किराए को दुकान स्वामियों से अविलंब बकायादारों से जमा करने की हिदायत दी। बिजली का कनेक्शन नहीं लने वाले दुकानदारों को आवटिन निरस्त करने की चेतावनी दी। मंडी परिसर को स्वच्छ रखने के लिए सभी को निर्देश दिया गया। जहां गंदगी दिखे वहां पर ठेकेदार नोटिस देकर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि नेपाल क़ी सीमा पर अवैध रूप से कार्य करने वाले व्यापारियों के अभिलेखों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। मंडी सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि हाल ही में शारदा ट्रेडिंग कंपनी बभनी का मंडी लाइसेंस निरस्त किया गया है।