कोल्हुई। थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी निवासी भज्जू यादव से तीन अज्ञात बोलेरो सवार द्वारा रकम छिनैती का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। कोल्हुई थाना क्षेत्र निवासी भज्जू यादव गांव के बाहर पेट्रोल पंप के पास खड़े थे। उसी दौरान बोलेरो सवार तीन लोग आए और बातचीत करते-करते बोलेरो में बैठने के लिए कहा। जब बुजुर्ग बोलेरो में बैठ गए। आरोप है कि उसी दौरान उनके जेब में रखे 27 हजार रुपये छीनने के बाद बोलेरो से उतार कर फरार हो गए। बुजुर्ग ने शोर मचाया लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार शाम स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष कोल्हुई स्वतंत्र सिंह ने बताया कि तीन अज्ञात बोलेरो सवार के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद