फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से नाराज अधिवक्ता

Mon, 25 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने डीएम से एसडीएम की शिकायत की। - फोटो : मनोज राय
विज्ञापन

विज्ञापन
निचलौल  में अधिवक्ताओं ने सोमवार को डीएम से मुलाकात की। तहसील न्यायालय में न्याय व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कराने के क्रम में एसडीएम के स्थानांतरण की मांग की। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय नारायण मिश्र के नेतृत्व में डीएम से मिल कर अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम का कार्यव्यवहार एवं न्यायिक आचरण पद व गरिमा के विरूद्ध है। उनके 10 माह के कार्यकाल में दो बार अधिवक्ताओं को कार्य बहिष्कार कर आंदोलन को बाध्य होना पड़ा है।
विज्ञापन


पिछले दिनों आंदोलन के बाद एसडीएम ने न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता बरती तथा व्यवहार में सुधार लाने का आश्वासन दिया। एसडीएम के कार्य व्यवहार से अधिवक्ता ही नहीं वाद कारियों में भी नाराजगी है। डीएम से मिलने वालों में प्रवीन चन्द पाण्डेय, दिग्विज नारायण गिरी, अभयनन्दन मिश्रा व मनोज राय आदि शामिल रहे।दो दिन से तहसील के अधिवक्ता आंदोलन कर रहे हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक एसडीएम को स्‍थानांतरित नहीं किया जाएगा हम लोग कार्यबहिषकर करेंगे। फिर भी नहीं मांगें नही मानी गई तो व्यापक आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें